करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ सिर से पांव तक होली के रंगों में रंगी हुई हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री के दोनों बेटे मस्ती से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तैमूर वाटर गन के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में जेह अपनी पिचकारी से किसी पर रंग डाल रहे हैं।
Bala: मलयालम अभिनेता बाला अस्पताल में भर्ती, लीवर संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
होली की तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने दोस्तों, परिवार के साथ-साथ फैंस को भी शुभकामनाएं दीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस फैब होली सेशन के बाद हम जो झपकी लेने जा रहे हैं, उसका इंतजार नहीं कर सकते। मिस यू सैफू। सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना। लव यू इंस्टा फैमिली। हैप्पी होली।' इस मौके पर अभिनेत्री ने सैफ अली खान को बहुत मिस किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी किया है। दरअसल, सैफ इन दिनों अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए वह इस उत्सव में अनुपस्थित थे।
Ranbir Kapoor: 'मुझे लगा यह शैली खत्म हो चुकी है', रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से दूर रहने पर बोले रणबीर