फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर बच्चों संग छुट्टियां मनाती दिखीं, साझा की बर्फीली वादियों की खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 16 Mar 2025 12:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर जब भी फिल्मों में व्यस्त नहीं होती हैं तो अपने बच्चों और सैफ अली खान के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ बेटे तैमूर और जेह - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह फिल्मों में काम नहीं करती है तो घर आकर पूरा ध्यान अपने बच्चों और परिवार पर देती हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजारती हुई भी दिखीं। करीना कपूर ने अपनी फैमिली वैकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

बर्फीली वादियों का आनंद लेती दिखीं करीना 
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह बर्फीली वादियों में दिख रही हैं। करीना के चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से लग रहा है कि करीना अपनी इन छुट्टियों का काफी आनंद ले रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Shahid Kareena: करीना कपूर से गले मिलने पर शाहिद ने दिया रिएक्शन, बोले- यह हमारे लिए... 

सफेद बर्फ के बीच सफेद जैकेट में करीना 
करीना कपूर इन तस्वीरों में सफेद कलर की जैकेट और ब्लैक पेंट में दिख रही हैं। एक फोटो में करीना कपूर ने कैप्शन भी लिखा- ‘स्नो बेबी’। साथ ही सफेद रंग का हार्ट इमोजी भी लगाया है। करीना कपूर के साथ सैफ भी अकसर तस्वीरों में नजर आते हैं। लेकिन वे हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में नहीं दिखे।

ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: कैसे एक बेहतर पत्नी और मां बनीं करीना कपूर खान, बोलीं- मुझे लगता है कि मैं हमेशा से ही... 

इन फिल्मों में दिखीं करीना कपूर 
करीना कपूर के करियर की बात की जाए तो वह पिछले साल फिल्म ‘क्रू’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में करीना के किरदार काफी अलग नजर आए। आगे भी वह कुछ फिल्में कर रही हैं, लेकिन उनकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सैफ अली खान भी जल्द एक फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आएंगे। 

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें