फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने पैपराजी को कहा- ‘दुआ की फोटो मत लो?, पत्नी दीपिका संग नजर आए अभिनेता

Sun, 16 Mar 2025 11:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस मौके पर पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें खिंची। लेकिन रणवीर सिंह ने फोटोग्राफर्स को कहा कि वे लोग उनकी कार की फोटो ना लें। 

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पेरिस से वापस भारत लौटे हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका पेरिस एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फोटो लेने के लिए पैपराजी के बीच होड़ लग लगी। इसी बीच रणवीर सिंह ने पैपराजी को कहा कि वे उनकी कार की फोटो ना लें। 

विज्ञापन


कार में सो रही थी बेटी दुआ 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आराम से पैपराजी के सामने फोटो खिंचवाए। वहीं बेटी दुआ कार में सो रही थी। इसलिए रणवीर सिंह ने कार की फोटो ना लेने को कहा। दीपिका और रणवीर दोनों ही ब्लैक ड्रेसअप में नजर आए। इनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 

ये खबर भी पढ़ें:Deepika Padukone New Film: दीपिका का ये रूप ‘इंटर्न’ का फर्स्ट लुक है!, हॉलीवुड फिल्म की रीमेक का एलान जल्द 

दीपिका-रणवीर के कपल गोल्स 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक जैसा लुक फैंस को भी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर यूसर्ज ने इनके लुक को सराहा है। फैंस ने इन्हें बॉलीवुड का बेहतरीन कपल बताया है। कुछ लोग दीपिका पादुकोण के स्टाइल की भी तारीफ करते नजर आए। दीपिका जल्द ही एक फिल्म 'इंटर्न' में भी नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: ‘मेरे पति जब किसी से कॉल पर होते हैं’, अभिनेत्री ने पति रणवीर सिंह के बारे में ऐसा क्या कहा? 
 


करीना-आलिया ने भी लिया अहम फैसला 
पिछले दिनों करीना कपूर और आलिया भट्ट ने अपने बच्चों की फोटो ना लेने की अपील पैपराजी और मीडिया से की है। ये सभी कलाकार अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चिंता में हैं। यामी गौतम भी ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने बेटे की फोटो मीडिया में नहीं आने देती हैं।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें