फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर करीना कपूर ने लिखा भावुक नोट, कहा- इस रोल का था 23 साल से इंतजार

Sun, 15 Oct 2023 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के प्रीमियर से करीना काफी ज्यादा खुश हैं। अभिनेत्री को इस बात की खुशी है कि पू और गीत जैसे अपने ग्लैमरस किरदारों के लिए मशहूर होने के बाद आखिरकार उनके पास एक फिल्म है जो एक फेस्टिवल में गई है।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान ने हाल ही में 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। सुजॉय घोष की इस फिल्म में अभिनेत्री की लोगों ने खूब तारीफ की है। इसके बाद जल्द ही वह हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली हैं। बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ।

विज्ञापन

1000 Crore Filims: हजार करोड़ की कमाई कर सकती हैं ये फिल्में, लिस्ट में सलमान से लेकर प्रभास तक की मूवीज शामिल

करीना ने लिखा भावुक नोट
फिल्म के प्रीमियर से करीना काफी ज्यादा खुश हैं। अभिनेत्री को इस बात की खुशी है कि पू और गीत जैसे अपने ग्लैमरस किरदारों के लिए मशहूर होने के बाद आखिरकार उनके पास एक फिल्म है जो एक फेस्टिवल में गई है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक भावनात्मक नोट में अपने किरदार जसमीत भामरा के बारे में बात की। 

किरदार के बारे में साझा की जानकारी
करीना ने लिखा, ''जस भामरा...जस एक ऐसा किरदार था, जिसे निभाने का मैं पिछले 23 सालों से इंतजार कर रही थी। जासूसी शैली की बहुत बड़ी प्रशंसक होने के नाते...प्राइम सस्पेक्ट में करमचंद से लेकर हेलेन मिरेन तक और हरक्यूल में अगाथा क्रिस्टी से लेकर पोइरोट में केट विंसलेट तक सब कुछ देखा है। मैं जासूस महिला बनने के लिए मरी जा रही थी।" 
विज्ञापन

निर्माता बन चुकी हैं करीना
उन्होंने आगे इस फिल्म में अपनी यात्रा के बारे में उल्लेख किया और कहा, "हंसल और एकता द्वारा मुझे दिए गए 25 पन्नों के सारांश पर मैंने इसे एक बजे पढ़ना शुरू किया, जिसके बाद मुझे पता चल गया मुझे वह महिला मिल गई है जो मैं बनना चाहती थी...एकता, हंसल और मैं थोड़ी अपरंपरागत फिल्म बनाने के लिए इस यात्रा पर निकले हैं, एक ऐसी फिल्म जिसमें दिल हो, थोड़ी मुस्कुराहट हो, और,  ढेर सारे आंसू भी हों...।'' करीना ने आगे बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह निर्माता बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बारे में लिखकर अजीब लग रहा है। 
Bobby Deol: 'अपना खतरनाक अंदाज देख मैं भी हुआ हैरान', 'एनिमल' के टीजर में खुद को नहीं पहचान पाए थे बॉबी देओल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें