फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अपने टॉप को लेकर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान, लोगों ने कहा नाइटी पहन कर निकली हो

Sun, 21 Nov 2021 09:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान अपने अभिनय के साथ -साथ अपने फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन और स्वैग लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बेबो अपने स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में करीना कपूर खान अपने फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं।
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान अपने अभिनय के साथ -साथ अपने फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन और स्वैग लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बेबो अपने स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में करीना कपूर खान अपने फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। दरअसल हाल ही में करीना कपूर खान अपने टॉप को लेकर यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में करीना कपूर खान मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक रंग का टॉप पहना था।

विज्ञापन

 
लोगों ने बताया नाइट सूट
 
लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके टॉप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने नाइटसूट पहना है। दरअसल करीना का ये स्ट्रिप टॉप था जो जालीदार था। करीना अपने इस नेट नेकलाइन वाले टॉप में मीडिया कैमरा के सामने खूब पोज करती हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस के इस लुक पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही उनकी खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
 
करीना के इस लुक का लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया। उनके वायरल हुए इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये स्टार्स इतने अमीर हैं, लेकिन इनके पास कपड़े क्यों नहीं होते’। तो वहीं कई यूजर्स ने उनके इस लुक को नाइट टॉप बताकर उनका खूब मजाक उड़ाया। करीना कपूर का ये दिलकश अंदाज प्रशंसकों को कुछ खास रास नहीं आया।
 
सैफ अली खान के साथ घूमने निकली थीं करीना
 
करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ घूमने निकली थीं, जहां उन्हें मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान इन दोनों ने मीडिया कैमरा के लिए जमकर पोज दिया। बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। तो वहीं करीना कपूर खान भी जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर करीना कपूर खान लगातार सुर्खियों में हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें