फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे के बाद अब करीना कपूर ने रेडियो पर भी जीता दिल, हिट हुआ उनका शो

Fri, 14 Dec 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kareena kapoor khan
विज्ञापन
याद है फौजी भाइयों के लिए आने वाला रेडियो शो, 'जवानों के लिए' या फिर एस कुमार्स का 'फिल्मी मुकदमा' या कुछ नहीं तो 'बिनाका सिबाका गीतमाला' तो याद ही होगा। इनमें से अगर कोई शो आपको याद नहीं या फिर आपने इनके बारे में सुना ही नहीं तो जरूर आप लाइफ की ट्वेंटीज हैं।
विज्ञापन


अब फिल्मी सितारे चैनल चैनल दिखते हैं। चैनल बंद करो तो अखबारों में छपे पड़े होते हैं और अखबार न हों तो मोबाइल की हर दूसरी ट्वीट, हर तीसरी खबर और हर चौथी मीम इन्हीं पर है। फिर भी रेडियो का जादू है कि उतरता ही नहीं। रेडियो शोज पर भी अब सितारों की भरमार है। करण जौहर से लेकर सतीश कौशिक, शक्ति कपूर से लेकर हैशटैग सलीम तक सब बजा रहे हैं और ओवर एक्टिंग से श्रोताओं को पका रहे हैं।

आवाजों के शोर में बदलते इस माहौल में पायल की एक छनक सी है 104.8 पर करीना कपूर की बोली। न आवाज में कोई बनावटीपन, न खुद को एक्सपर्ट बताने का ढिंढोरा। बस एक कटोरा बातों का, कुछ दाने मुलाकातों के और गर्माहट भरा एहसास ऐसे शो का जिसे भारत सरकार को अपने खर्चे पर हर रेडियो चैनल पर बीस साल पहले शुरू कर देना चाहिए था।
विज्ञापन


करीना के इस शो की क्रिएटिव टीम रेडियो के सबसे बड़े पुरस्कार की हकदार है। मिसेज खान गाने भी क्या चुन-चुन कर बजाती हैं और बातें ऐसी करती हैं कि बस सुनते सुनते जाओ और रास्ता कटता जाता है। मशहूर रेडियो शो द मोदी के मतवाले राही याद आ गया। भई वो स्पाई शो था। ये म्यूजिक शो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें