'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी
गौरतलब है कि फिल्म के पहले लुक के साथ करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित 'जाने जान' 21 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। इस घोषणा का करीना कपूर के प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि 21 सितंबर को ही अभिनेत्री अपना जन्मदिन भी मनाती हैं। करीना कपूर खान इस फिल्म में बिल्कुल नए रूप में एक मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में जयदीप अहलावत का लुक आपको डबल करने पर मजबूर कर देगा, जबकि विजय वर्मा एक हैंडसम पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म कलिम्पोंग पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जाने जान हमारे अपने जाने जान के जन्मदिन पर आ रही है करीना कपूर खान। किसी अन्य से बेहतर तोहफे का इंतजार किए बिना अपने-अपने कैलेंडर पर डेट मार्क करें। #जानेजान 21 सितंबर को आएगी, केवल नेटफ्लिक्स पर!’
Jaane Jaan: 'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी, मां की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार करीना कपूर