कोविड 19 के चलते सभी तरह की इंडस्ट्री का बेड़ा गर्क होकर रखा है। हालांकि इन परिस्थितियों में भी मशहूर सेलिब्रिटी मैनजर और वर्सिस एंटरटेनमेंट की स्थापक पूनम दमानिया और देश में अपनी सूझ-बूझ से कई बड़े इवेंट्स कराने वाले हर्षद चव्हाण की कंपनी टोस्ट इवेंट्स ने हाथ मिलाया है। दोनों ने यह साझेदारी टैलेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री (प्रतिभा प्रबंधन उद्योग) में अपना सिक्का जमाने के उद्देश्य से की है। उल्लेखनीय है कि पूनम पिछले 10 साल से करीना कपूर की मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी कंपनी के माध्यम से करीना और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता समेत दूसरे कलाकारों के लिए ढेरों डील्स को कामयाब बनाया है। वहीं हर्षद को ब्रांड मैनेजमेंट, सेल्स मार्केटिंग, ब्रांड स्ट्रेटजी और इवेंट्स के क्षेत्र का करीब 16 साल का अनुभव रहा है जिसके बाद साल 2015 में उन्होंने अपनी कंपनी की नींव डाली
जानकारी के अनुसार हर्षद और पूनम ने इस साझेदारी में अपने कार्यों को बांट लिया है। दोनों की पूरी कोशिश होगी कि वर्सिस के आगे के रास्ते को कामयाब बनाया जाए। पूनम जिनके खाते में करीब 20 सालों का अनुभव है और उन्होंने इंडस्ट्री के कई कलाकारों के मैनेजर के तौर पर काम किया है वह अपनी कंपनी को अलग मुकाम पर पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगी वहीं हर्षद जिन्हें रिटेल मैनेजमेंट और ब्रांड मार्केटिंग में करीब दो दशक का अनुभव है वह पूनम की कंपनी में स्ट्रेटिजिक एडवाइजर (रणनीतिक सलाहकार) और वर्सिस से जुड़े कलाकारों की विभिन्न कंपनियों की डील के करीब लाने की कोशिश करेंगे।
अपनी इस नई साझेदारी के बारे में पूनम दमानिया कहती हैं, 'जब मैंने वर्सिस एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी उस दौरान मेरा उद्देश्य टैलेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र को नई ऊचाइयों पर लेकर जाना था। हर्षद के साथ यह साझेदारी इस दिशा की तरफ एक कदम है। वर्सिस को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए हमारी सोच में एक तालमेल है। इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ काम करते हुए आर्टिस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहती हूं। हर्षद और मैं सालों से एक दूसरे को जानते हैं। मैंने उन्हें टोस्ट के अंतर्गत किए जाने वाले इवेंट्स को एक नए स्तर पर ले जाते हुए देखा है। मुझे विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए ही एक लाजवाब सफर होने वाला है।' वहीं हर्षद ने कहा, 'हमने पहले भी कई सफल सेलिब्रिटी डील्स की हैं और ढेरों नामों को मैनेज किया है। पिछले 25 सालों से मुझे कुछ कमाल के ब्रांड के साथ काम करने का मौका प्राप्त हुआ है और अब मैं मार्केटिंग से लेकर ब्रांड स्ट्रेटेजी का अनुभव वर्सिस के लिए भी लाने वाला हूं जिससे हमारी इस साझेदारी को नया रंग मिल सके।'