यूं तो लव बर्ड्स रणबीर और कैटरीना की शादी की खबरें काफी समय से आ रहीं है लेकिन इस बार कोई दावा कर रहा है कि ये दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं अपने भाई की बारात में नाचने के लिए करीना कपूर बहुत उत्साहित हो रही हैं।
खबर है इन रणबीर और कैट ने अपनी शादी की तारीख भी तय कर ली है। ज़ूम की खबर के अनुसार एक सूत्र का दावा है कि दोनों ने फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए कैपटाउन की उड़ान भरने से पहले ही अपने अपने परिवारों को आपस में मिलवाया और शादी की तारीख पक्की करवाई।
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यह शादी इसी साल के अंत तक हो जाएगी। इसके अलावा भी रणबीर और कैट की हाल ही में सामने आई तस्वीरों से भी काफी हद तक यह साफ हो ही गया है कि रणबीर और कैट अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है।
ऐसा ही कुछ इशारा रणबीर की बहन करीना कपूर खान ने 'कॉफी विद करण' में दिया था। ज्ञात हो तो करीना ने कहा था कि वो रणबीर-कैट की शादी में डांस करना बहुत पसंद करेंगी।