करीना कपूर के कजिन जहान कपूर विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज तिहाड़ जेल की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सीरीज में जहान कपूर के काम की तारीफ हो रही है। हाल ही में इसी सीरीज को लेकर जहान कपूर ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले का भी जिक्र किया।
घटना को डरावना बताया
जहान कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में कहा- ‘यह बहुत ही परेशान करने वाली बात रही।’ वह कहते हैं कि इस घटना का असर परिवार और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी हुआ है। वह इस घटना को मुश्किल से भूलाने वाला बताते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Black Warrant Screening: ब्लैक वारंट की हुई स्क्रीनिंग, चचेरे भाई जहान को सपोर्ट करने पहुंचे रणबीर कपूर
हमला क्यों हुआ समझ नहीं आया
जहान कपूर का यह भी मानना है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद काफी चीजें उनके आसपास बदल गई हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई इस घटना को समझ सकता है। यह क्यों हुई? इसका कारण क्या था? यह सब बहुत ही कंफ्यूजिंग है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Black Warrant Review: चाचा नेहरू की जेल, जैल सिंह और जानदार अदाकारी जहान कपूर की, गालियां छोड़ बाकी सब अच्छा
केस में आए नए मोड़ पर बोलने से बचे
सैफ अली खान पर हुए हमले और इससे जुड़े केस में नए मोड़ आ रहे हैं। इस बारे में जब जहान कपूर से जब पूछा गया तो वह टिप्पणी करते हुए अलर्ट नजर आए। वह बताते हैं कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जहान कपूर कहते हैं, ‘मुझे बस उम्मीद है कि इस बुरी घटना से परिवार उबर जाए, क्योंकि मुझे पता है कि यह हम सबके लिए बहुत ही मुश्किल समय है।’