फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Shrama: करीना ने कपिल से रोमांस को लेकर पूछा ऐसा सवाल, अभिनेता बोले- दो बच्चे डाउनलोड तो किए नहीं

Mon, 20 Mar 2023 05:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर के चैट शो व्हाट वूमेट वांट में कपिल शर्मा ने हिस्सा लिया। जहां कपिल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की हैं। इस चैट शो का प्रोमो रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन हैं। उनका कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल काफी मशहूर है और फैंस इसे खूब पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म ज्विगाटो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है। यह फिल्म तो खुछ खास कमाल नहीं कर पाई है, लेकिन कपिल शर्मा जहां भी जा रहे हैं किसी को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। हाल ही में वह करीना कपूर के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने मजेदार से सवालों के मजेदार जवाब दिए।

विज्ञापन

निजी जिंदगी के बारे में की बातें
करीना कपूर के चैट शो व्हाट वूमेट वांट में कपिल शर्मा ने हिस्सा लिया। जहां कपिल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की हैं। इस चैट शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस वीडियो की शुरुआत करीना कपिल को एक कार्ड दिखाती हैं, जिसपर ट्विटर का लोगो बना होता है। उसे देखने के बाद कपिल कहते हैं 'ये ट्विटर वाली चिड़िया पर्सनली तो मुझे कभी नहीं मिली, लेकिन इसने मेरे तोते उड़ा दिए'।

इसे भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा 'पुष्पा 2' का टीजर, यह एक्ट्रेस निभाएगी अहम रोल

करीना को दिए मजेदार जवाब
वीडियो में आगे कपिल शर्मा कहते हैं कि मेरी तीन साल की बेटी इतनी मजाकिया है, तो मुझे सारी महिलाएं फनी ही लगती हैं। करीना कपिल से पूछती हैं कि हमने हमेशा आपका फनी नेचर देखा है, क्या आप उतने रोमांटिक भी हैं। इसके जवाब में कपिल बेहद मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'दो बच्चे हैं...ये हमने डाउनलोड तो किए नहीं हैं'। कपिल की इस बात पर करीना भी हंसने लगती हैं। 
विज्ञापन

ज्विगाटो कलेक्शन
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो की बात करें तो इस फिल्म की कलेक्शन अच्छा नहीं है। इस फिल्म से कपिल शर्मा ने पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले वह फिरंगी में नजर आए थे। ज्विगाटो के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को इस फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 1.80 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें