फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर छिड़ी बहस, करीना और अनन्या ने भी दिया बड़ा बयान; कहा- ‘यह कहने का अधिकार…’

Sat, 07 Mar 2026 09:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इन दिनों 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब इसपर करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने भी बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
करीना कपूर, अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में शिफ्ट टाइमिंग को लेकर अब नए बयान सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल लाइफ और वर्क लाइफ बैलेंस करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। अब करीना कपूर खान और अनन्या पांडे भी उनके समर्थन में सामने आई हैं। 

विज्ञापन


शिफ्ट टाइमिंग पर क्या बोलीं करीना 
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा, ‘अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे हैं, और एक महिला के तौर पर आप उन्हें समय देना चाहती हैं, तो आपको यह कहने का अधिकार होना चाहिए कि आप कितने घंटे काम कर सकती हैं। फिल्म शुरू होने से पहले ही यह साफ कर देना बिल्कुल ठीक है। सबसे जरूरी बात है ईमानदारी।’
 

करीना ने यह भी माना कि हर चीज हमेशा प्लान के मुताबिक नहीं चलती। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कुछ दिन ऐसे भी आते हैं जब चीजें योजना के अनुसार नहीं होतीं। ऐसे में थोड़ा लचीलापन भी जरूरी होता है। हर चीज बिल्कुल तय तरीके से नहीं चल सकती, इसलिए आपसी समझ होना बहुत जरूरी है।’

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनन्या पांडे ने भी रखी अपनी राय 
वहीं 27 साल की अनन्या पांडे ने भी दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने दीपिका के साथ काम किया है और पहले कभी उन्होंने इस तरह की कोई मांग नहीं की थी।
 

अनन्या ने कहा, ‘मैंने दीपिका के साथ काम किया है। मां बनने से पहले ऐसा कुछ नहीं था। वह समय पर आती थीं, वर्कशॉप में हिस्सा लेती थीं और कभी शिकायत नहीं करती थीं। लेकिन अब वह मां बन चुकी हैं और अपने बच्चे के शुरुआती दो वर्षों में उसके साथ रहना चाहती हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की स्थिति में प्रोड्यूसर के साथ बातचीत कर संतुलन निकाला जा सकता है। ‘मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर के साथ बैठकर काम और परिवार के बीच बैलेंस निकाला जा सकता है। यह ऐसी चीज है जिसे आपसी समझ से संभाला जा सकता है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें