फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एनिमल’ के एक्टर ने बताया सेट पर कैसे आते हैं रणबीर कपूर? साझा किया साथ में काम करने का अनुभव

Sat, 07 Mar 2026 07:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Srinath Maganti On Ranbir Kapoor: श्रीनाथ मगंती ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह सेट पर आते थे रणबीर…
विज्ञापन
रणबीर कपूर और श्रीनाथ मगंती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु फिल्मों के अभिनेता श्रीनाथ मगंती ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना के भाई की भूमिका निभाई थी। हाल ही में श्रीनाथ ने फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। अभिनेता ने साझा किया कि उन्होंने रणबीर से बहुत कुछ सीखा है। श्रीनाथ ने रणबीर के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी बताया

सेट पर खाने का ढेर सारा सामान लेकर आते हैं रणबीर

विज्ञापन

सोढ़ी चेबुथा पॉडकास्ट पर श्रीनाथ मगंती ने बताया कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक सीखने का अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि उनके दादा (राज कपूर) एक स्टार हैं, उनके पिता (ऋषि कपूर) एक स्टार हैं और वह खुद भी एक स्टार हैं। उनका समर्पण काबिले तारीफ है।

रणबीर कपूर अपने साथ कोई दल-बल लेकर नहीं आते। जब वे सेट पर आते हैं, तो अपने साथ हेल्दी चिप्स, बिस्कुट, चॉकलेट और तरह-तरह के स्नैक्स से भरी एक बड़ी थाली लेकर आते हैं। यह सेट पर उनके आसपास मौजूद लोगों के लिए होती है। अगर कोई भूखा है तो वह थाली में से कुछ भी उठा सकता है।

रणबीर के साथ के घटनाक्रम को किया याद

विज्ञापन

अपने साथ हुए एक घटनाक्रम को याद करते हुए श्रीनाथ ने बताया कि मुझे याद है जब मैंने पहली बार नाश्ता लिया था, तो किसी ने मुझसे कहा था, 'ये सर का है'। मैंने कहा, 'इतना खाते क्या सर?' रणबीर ने सुन लिया और बोले, 'अरे खाओ, खाने दो।' वो गाली-गलौज नहीं करते, लेकिन वो प्यार से गाली देने वाले इंसान हैं। 

 

विज्ञापन

रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर के खाते में मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ भी शामिल है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे समेत कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणबीर फिल्म भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें