फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार 3' ट्रेलरः अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, बिग बी और अमित साध ने किया इंप्रेस

Thu, 02 Mar 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
सरकार 3
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरकार 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रामगोपाल वर्मा ने करीब एक दशक बाद जोरशोर से वापसी की है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। मुख्य किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन ने भी दमदार एक्टिंग की है।
विज्ञापन


ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिग बी एक निडर पुरुष हैं। वो अपने पोते (अमित साध) के लिए हर कदम पर खड़े रहते हैं। बिग बी के अलावा जिसका रोल काफी ‌इंप्रेसिव लगा वो हैं अमित साध। साथ ही फिल्म की हीरोइन यामी गौतम भी काफी अग्रेसिव लगी हैं। 

अमित साध, यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ माफिया और अंडरवर्ल्ड वाले लुक के साथ शानदार डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ का किरदार थोड़ा छोटा है। बता दें कि ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस बात की घोषणा खुद राम गोपाल वर्मा ने की थी। 
विज्ञापन


रामगोपाल वर्मा इससे पहले 'सरकार' और 'सरकार 2' बना चुके हैं। फिल्म का पहला पार्ट साल 2005 और दूसरा पार्ट 2008 में रिलीज किया गया था। दूसरे पार्ट में अभिषेक बच्चन के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

इस बार फिल्म की स्टार कास्ट में भी काफी बदलवा किया गया है। सरकार 3 में फिल्म में एक बार फिर अमिताभ (सुभाष नागर) के किरदार में होंगे और अमिताभ बच्चन के अलावा रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। यामी इस फिल्म में पहली बार निगेटिव किरदार में नजर आएंगी।

  Sarkar is back - Angrier than ever! Watch the Official #Sarkar3Trailer only on @ErosNow https://t.co/3goEEVZHee@SrBachchan @RGVzoomin — Eros Now (@ErosNow) March 1, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें