फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन जौहर ने दिया ऋतिक को गिफ्ट

Fri, 12 Jul 2013 11:08 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सब जानते ही हैं कि कुछ दिन पहले उनकी सफलतापूर्वक ब्रेन सर्जरी हुई थी। अब सर्जरी के बाद ऋतिक रोशन अपने घर आ गए हैं।
विज्ञापन


उनके घर आने के बाद करण जौहर ने तो ऋतिक को शुभकामनाओं के साथ अपनी हालिया सुपर हिट हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की डीवीडी भेंट की है। दरअसल करण के बैनर की इस फिल्म को ऋतिक हर हाल में देखना चाहते थे, परंतु वे ऐसा कर नहीं सके।

जब इस फिल्म का प्रिमियर हुआ था, तब वे अपनी फिल्म कृष 3 की शूटिंग ग्रीस में कर रहे थे। ग्रीस की शूटिंग निपटाकर उन्हें अमेरिका जाना था। कुल मिलाकर वे चाहकर भी यह फिल्म नहीं देख पाए।
विज्ञापन


इस फिल्म के प्रति ऋतिक की इसलिए भी काफी उत्सुकता थी, क्योंकि वे इसके ट्रेलर को काफी पहले देख चुके थे। जब वे कृष 3 के प्रोमो शूट कर रहे थे, तब उसी स्टूडियो में अयान फिल्म ये जवानी है दीवानी का ट्रेलर सूट कर रहे थे।
विज्ञापन


खैर, जब करण ने ऋतिक को हॉस्पिटल पहुंचकर इस फिल्म की डीवीडी सौंपी, तो उनका चेहरा चमक उठा। वे मुस्कराए बिना नहीं रह सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें