फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Mehra: बेटे को याद कर भावुक हुए करण मेहरा, बोले- एक साल से मुझे उसकी कोई खबर नहीं

Mon, 03 Oct 2022 01:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बातचीत के दौरान करण ने कहा कि उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है। इसके पीछे मौजूदा पीढ़ी का प्यार को लेकर नजरिया जिम्मेदार है।
विज्ञापन
करण-काविश-निशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और उनकी पूर्व पत्नी निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी में आया टकराव आए दिन मीडिया की खबरों में रहता है। बता दें कि दोनों के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं। बीते दिनों करण ने निशा पर अपने ही मुंहबोले भाई से अफेयर का आरोप लगाया था, जिसे निशा ने बेबुनियाद बताया। अब करण ने अपने बेटे काविश को लेकर बात की है।

विज्ञापन

बेटे की कोई जानकारी नहीं
हाल ही में करण मेहरा ने कहा कि उन्हें पिछले एक साल से अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया बातचीत में करण ने कहा, 'मेरे पास अपने बेटे काविश की कोई जानकारी नहीं है। किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। यहां तक कि मेरे पड़ोसियों ने भी उसे नहीं देखा है। मैंने पूरे साल उसे कहीं नहीं देखा। मुझे नहीं पता कि वह किन हालात से गुजर रहा है।' हालांकि बातचीत के दौरान करण अपने बेटे से मुलाकात को लेकर पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्दी उससे मिलूंगा। तलाक भी अभी प्रोसेस में है।'

बोले- 'बदल गया है काविश'
बातचीत के दौरान करण ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में काविश काफी बदल गया है। उन्होंने कहा, 'वह काफी बदल चुका है। अब वह कैमरा के सामने आने से डरता है। यह अजीब है, क्योंकि पहले उसे कैमरों से प्यार था।' इसके अलावा करण ने यह भी कहा कि उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है। इसके पीछे मौजूदा पीढ़ी का प्यार को लेकर आइडिया और नजरिया वजह है। 
विज्ञापन

लगा चुके हैं एक-दूसरे पर आरोप
आपको बता दें कि पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद निशा और करण ने 2012 में शादी की थी। दोनों के बीच अलगाव की खबरें तब आईं जब 2021 में निशा ने करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। दोनों के अलगाव की खबरों से फैंस हैरान रह गए। इतना ही नहीं, निशा ने करण पर विवाहेतर संबंध होने का भी आरोप लगाया। वहीं, करण भी निशा पर कई बार विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें