रामचरण और चिरंजीवी समेत पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी रहे मौजूद
पुस्तक विमोचन के मौके पर अल्लू अर्जुन समेत अभिनेता रामचरण, साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे और सभी ने किताब को लॉन्च किया। सामने आई तस्वीर में सभी दिग्गज अपने हाथों में पुस्तक थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा-"मेरे दादा श्री अल्लू रामलिंगय्या गरु की शताब्दी के जन्मदिन पर उनकी पुस्तक का विमोचन मैं इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए श्री वेंकैया नायडू को धन्यवाद देने चाहता हूं"।