फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने माता-पिता के सामने तेजस्वी को किया 'किस', फैंस भड़के

Sun, 30 Jan 2022 02:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के पहले दिन शनिवार को करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक क्षण काफी मजाकिया हो गया। दरअसल,करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के गाल पर किस किया जिससे तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता काफी शर्मिंदा दिखे।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के पहले दिन शनिवार को करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक क्षण काफी मजाकिया हो गया। दरअसल,करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के गाल पर किस किया जिससे तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता काफी शर्मिंदा दिखे। शनिवार के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घरवालों को उनके परिवारों और बिग बॉस के घर से बेदखल प्रतियोगियों के साथ बातचीत करने के लिए कहा। इस दौरान शमिता शेट्टी और तेजस्वी के बीच बहस हो गई। यह बहस शमिता के तेजस्वी प्रकाश को असुरक्षित कहने को लेकर हुई। सलमान खान ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी दोनों बहस करते रहे।

विज्ञापन


इसके बाद सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश के ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की ओर रुख किया। उन्होंने कहा, "कुंद्रा, अपनी गर्लफ्रेंड को शांत करो"। करण कुंद्रा ने पहले तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखकर उसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं हुई तो उसके गाल पर किस कर दिया। जिससे तेजस्वी थोड़ा अचंभित हुई लेकिन साथ ही मुस्कुरा भी दी। इसके साथ ही शमिता और तेजस्वी की बहस भी बंद हो गई। इस पर खुश होते हुए सलमान खान ने कहा, ''अरे वाह, यह पहले ही कर देते।''

जैसे ही करण कुंद्रा ने तजस्वी को किस किया उनके माता-पिता चौंक गये। तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता करण कुंद्रा की इस हरकत से शर्मिंदा हुए। इतना ही नहीं, तेजस्वी के पिता तो हाथ जोड़कर कैमरे के सामने झुक गये। कई फैन पेज ने तेजस्वी के माता-पिता की प्रतिक्रियाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर फैंस मजे भी ले रहे हैं और कुछ करण कुंद्रा पर नाराज भी हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा  "ओह माय गॉड। तेजा की मम्मी की प्रतिक्रिया देखिए, जब करण ने उन्हें किस किया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें