फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan Ibrahim Ali Khan: कश्मीर में हैं सारा अली खान, भाई इब्राहिम के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 29 Jan 2022 06:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वक्त सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ कश्मीर में हैं। जहां से उन्होंने भाई इब्राहिम अली के साथ फोटोज साझा की हैं। 
 
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। सारा अली खान बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ फैमिली लविंग पर्सन भी हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस वक्त सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ कश्मीर में हैं। जहां से उन्होंने भाई इब्राहिम अली के साथ फोटोज साझा की हैं। 

विज्ञापन


फिल्म 'अतरंगी रे' की अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें वह इब्राहिम और अन्य लोगों के साथ कश्मीर की वादियों का आनंद ले रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है "घर वह है जहां भाई है।" पोस्ट में सारा अली खान ने कश्मीर की वादियों और बर्फ के बीच से कई तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।




सारा अली खान ने 7 तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह अपने भाई इब्राहिम और अन्य लोगों के साथ हैं। सारा और इब्राहिम एक तस्वीर में बर्फ के बीच मुस्कुरा रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा है "कोई इतना खूसूरत कैसे हो सकता है?" वहीं एक अन्य यूजर ने सारा और इब्राहिम के लिए लिखा "सबसे प्यारे भाई-बहन। बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" उनकी इन तस्वीरों पर उनके फैंस दिल वाली इमोजी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें