फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतन करने अमेरिका जाएंगे करण जौहर, न्यूयॉर्क में मनाएंगे अपना 47वां जन्मदिन

Tue, 21 May 2019 02:44 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
karan johar - फोटो : file photo
विज्ञापन
आजकल हिंदी सिनेमा के सितारों में विदेश में जन्मदिन मनाने का नया ट्रेंड आ गया है। अभी कुछ ही दिनों पहले अभिनेता विक्की कौशल अपना जन्मदिन मनाने न्यूयार्क गए थे। इसके बाद जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी अपना जन्मदिन न्यूयार्क में मनाने की योजना बना रहे है। 
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा को आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पाण्डेय और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार देने वाले फिल्मकार करण जौहर इससे पहले अपना जन्मदिन अपने घर पर ही विशाल पार्टी कर मनाते थे। करण की जन्मदिन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े चेहरे शामिल होते थे। 

लेकिन इस साल अपनी फिल्मों की लगातार नाकामी को देखते हुए करण ने कुछ दिन मुंबई से दूर रहने का मन बनाया है। करण बीते कुछ दिनों से कुछ अलग ही मूड में दिख रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि करण कुछ वक्त अपने लिए चाहते हैं जहां वह अपनी रणनीति पर फिर से विचार करेंगे और इसीलिए इस साल करण हिंदी सिनेमा की चकाचौंध से दूर अपना जन्मदिन न्यूयार्क में मनाने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


कभी खुशी, कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्म से निर्देशन की पारी की शुरुआत करने वाले करण और अभिनेता विक्की कौशल जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त में एकसाथ काम करते नजर आएंगे। फिल्मों के लिहाज से यह साल करण के लिए अच्छा नहीं रहा है। साल 2019 में करण की तीन फिल्में केसरी, कलंक और स्टूडेंट ऑफ ईयर 2 रिलीज हुई और तीनों का कारोबार उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। करण की तीन और फिल्में गुड न्यूज, ड्राइव और ब्रह्मास्त्र नाम रिलीज होने की कतार मे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें