फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी-मानी फिल्म निर्माता विजया मुले का 98 वर्ष की आयु में निधन

Mon, 20 May 2019 05:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजया मुले - फोटो : social media
विज्ञापन
जानी-मानी फिल्म निर्माता और फिल्म इतिहासकार विजया मुले का रविवार को निधन हो गया। 16 मई, 1921 को जन्मी मुले ने 1959 में दिल्ली फिल्म सोसाइटी की स्थापना की और बाद में फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटी की के संयुक्त सचिव बनीं।
विज्ञापन


विजया मुले की बेटी और अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने अपनी मां के निधन पर कहा, यह बुढ़ापे का असर था। वह 98 वर्ष की थी। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उनका ब्लडप्रेशर भी ठीक था। उन्हे मधुमेह जैसी भी कोई समस्या नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे वह उम्रदराज होती जा रही थी वह कमजोर होती गईं और कम खा रही थीं।

सुहासिनी मुले ने बताया- 10 मई की सुबह उन्होंने मुझे फोन कर कहा था कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। हम उन्हें एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले गए, जहां उन्हें चार दिनों के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक वेंटिलेटर पर नहीं रहना चाहती थीं। हम उन्हें 14 मई को घर ले आए। 19 मई को विजया मुले ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें