फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर की बायोपिक में यह अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार! फिल्ममेकर ने किया खुलासा

Sat, 03 Dec 2022 09:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर पर बायोपिक बनेगी या नहीं ये तो अभी तक तय नहीं है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर बायोपिक बनती है तो उनके किरदार के साथ कौन न्याय कर पाएगा। इसके जवाब में फिल्म निर्माता ने जो कहा वह जानने के लिए आपको रिपोर्ट पढ़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से लिया जाता है। करण ने महज 26 साल की उम्र में ऑल टाइम ब्लॉबस्टर फिल्म कुछ-कुछ होता है का निर्देशन किया था। करण जौहर को बॉलीवुड के स्टारकिड्स का गॉडफादर भी कहा जाता है। न जाने कितने स्टार किड्स को करण जौहर ने बॉलीवुड में चमका दिया है। करण जौहर की ही बदौलत न जाने कितने स्टार किड्स आज स्टार की लिस्ट में आ गए हैं। वहीं हाल ही में करण जौहर से जब  उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया तो आइये जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया।

विज्ञापन


कौन निभाएगा मुख्य किरदार
करण जौहर पर बायोपिक बनेगी या नहीं ये तो अभी तक तय नहीं है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर बायोपिक बनती है तो उनके किरदार के साथ कौन न्याय कर पाएगा। इसके जवाब में करण ने कहा कि अगर बायोपिक बनी तो रणवीर सिंह से बेहतर उनके किरदार को पर्दे पर और कोई नहीं उतार सकेगा। बता दें कि अभिनेता ने एक लाइव शो के दौरान इस बात का जवाब दिया। अभिनेता ने कहा- 'मुझे लगता है कि रणवीर सिंह इस किरदार के लिए सही रहेंगे, क्योंकि वह अक्सर रंग बदलते हैं। इसलिये रणवीर मेरे रोल को पर्दे पर अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश करेगा, उससे बेहतर कोई नहीं'।

इसे भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: बेटी सुहाना थी शाहरुख खान का बड़े पर्दे से ब्रेक लेने की वजह, एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र में कई बेहतरीन फिल्में
बता दें कि करण जौहर की इच्छा है कि उनकी बचपन की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाए। क्योंकि उनके पास बचपन की कई खूबसूरत यादें हैं और उनके माता-पिता ने भी करण को कई अच्छी सीख दी है। करण का कहना है कि उन्होंने अपने बचपन में कठिन दौर भी देखा है। निर्देशक कहते हैं कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो खुद को पहले से बेहतर पाते हैं। करण ने कम उम्र में बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और माई नेम इज खान जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें