कंगना रनौत और विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विद्या बालन ने देश की महिलाओं से गुजारिश करते हुए कहा, 'देश भर की महिलाओं से मैं यह कहना चाहती हूं कि अगर आपके पास लैपटॉप नहीं भी है फिर भी आप इस समय नई चीज सीख सकती हैं। लॉकडाउन और मौजूदा परिस्थिति से हम बहुत जल्दी पार पा लेंगे लेकिन इस समय यह जरूर है कि आप खुद को अपग्रेड करें। मैं रॉनी को बहुत लंबे समय से जानती हूं। मुझे पता है कि जब वह किसी चीज को शुरू करते हैं तो वह उसके नींव से जुड़कर उसे सफल करने में जी जान लगा देते हैं।'
वहीं कंगना रनौत ने तो रॉनी की इस पाठशाला में एडमिशन भी ले लिया है। वह डिजिटल मार्केटिंग कोर्स से जुड़ी गई हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए वह कहती हैं, 'मैंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से स्क्रीन राइटिंग का कोर्स किया है। मैं अधिक समय तक न्यूयॉर्क में नहीं ठहर पाई थी इसलिए मैंने वह कोर्स भारत से ऑनलाइन पूरा किया। उस अनुभव ने मुझे काफी कुछ सीखने में मदद की। मेरे अच्छे दोस्त रॉनी ने मुझे अपनी ऑनलाइन कंपनी के बारे में बताया। मैंने तुरंत ही डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमीशन ले लिया। यह कोर्स मैं लंबे समय से करना चाहती थी।'