फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हो रहा है हॉट डॉक्स फेस्टिवल का आयोजन, सोना मोहपात्रा की इस डॉक्यूमेंट्री को मिली जगह

Thu, 07 May 2020 08:15 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Sona Mohapatra - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद फिल्मों और संगीत के होने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय समारोहों पर रोक लग गई है। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के फेस्टिवल हॉट डॉक्स फेस्टिवल के आयोजकों ने इस वर्ष इसका इसका आयोजन ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। अच्छी बात यह है कि यह फेस्टिवल पांच मई से शुरू हो चुका है। कनाडा की राजधानी टोरंटो में हर साल होने वाले इस फेस्टिवल में इस साल भारत की तरफ से भारतीय गायिका सोना मोहपात्रा की एक डॉक्यूमेंट्री को चुना गया है। इस डॉक्यूमेंट्री का हॉट डॉक्स फेस्टिवल में प्रीमियर सात मई को होगा।

विज्ञापन


सोना मोहपात्रा की यह डॉक्यूमेंट्री सिने समाज में महिला कलाकारों के साथ होने वाले भेदभाव और भारतीय समाज में स्त्री जाति को द्वेष की नजरों से देखे जाने पर प्रकाश डालती है। यह डॉक्यूमेंट्री संगीत, कला, सामाजिक बदलाव, आधुनिक और प्राचीन सियासी कहानियों के बीच संघर्ष की कहानी है। इस कहानी से सोना कहीं ना कहीं अब तक की अपनी यात्रा को दर्शाती हैं। दीप्ति गुहा के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'शट अप सोना' है। सोना अपनी एक डॉक्यूमेंट्री को 2019 के मामी फेस्टिवल में प्रीमियर कर चुकी हैं और उन्हें इसके लिए क्रिटिक गिल्ड अवार्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन

Sona Mohapatra - फोटो : amar ujala mumbai
इस फेस्टिवल में इस बार दुनिया भर से 135 से ज्यादा डॉक्युमेंट्रीज को प्रीमियर करने के लिए चुना गया है। हालांकि हॉट डॉक्स फेस्टिवल के आम सदस्यों के लिए ये डॉक्यूमेंट्रीज का ऑनलाइन प्रीमियर 28 मई से शुरू होगा। लेकिन, इसके जूरी के सदस्य और ट्रेड सदस्यों के लिए ये फिल्में पांच मई से ही दिखाना शुरू कर दी गई हैं। इस उपलब्धि पर सोना ने कहा, 'जब हम इस फिल्म को बना रहे थे तब हमें अंदाजा भी नहीं था कि यह फिल्म दुनिया भर में सराही जाएगी। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को हॉट डॉक्स फेस्टिवल के जरिए दुनिया भर के दर्शकों को दिखाया जाएगा।'

पढ़ें: बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल थीं एक एंग्लो इंडियन, एक डांस नंबर के लेती थीं इतने रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें