फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी पिता बनने के चक्कर में करण जौहर ने कर दी इतनी बड़ी गलती

Mon, 06 Mar 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
करण्‍ा जाैहर
विज्ञापन
करण जौहर जुड़वां बच्चों के पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। उन्हें लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर भी सामने आई है। खबर ये है कि करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश प्रीमेच्‍याेर हैं।
विज्ञापन


इसके चलते दोनों को अभी भी दो हफ्ते तक अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा। दोनों का जन्म 7 फरवरी को मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। करीब एक महीने से दोनों बच्चे अस्पताल में ही पल रहे हैं। बच्चों के प्रीमेच्योर होने से एक सवाल खड़ा होता है। वो ये कि क्या करण को पिता बनने की इतनी जल्दी थी बच्चों की प्रीमेच्योर डिलीवरी करवा दी।

बता दें कि करण ने जब बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया तो उनके पिता बनने की खबर मीडिया में आ गई। इसके बाद करण ने खुद ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। हाल ही में करण के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान ने भी उन्हें पिता बनने पर बधाई दी है। शाहरुख ने हाल ही में मिजवान समर 2017 में रैंप वॉक किया।
विज्ञापन


इस ईवेंट में उन्होंने करण को बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए ये बहुत खास लम्हा है। मैं भी इसी तरह एक बच्चे का पिता बन चुका हूं इसलिए मुझे उनकी खुशी का अहसास है। करण जौहर पिछले एक साल से सिंगल पैरेंट बनने की तैयारी कर रहे थे। ये बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'द अनसूटेबल ब्वॉय' मे भी बताई थी। इससे पहले आलिया भट्ट, वरुण धवन, फराह खान और अर्जुन रामपाल ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी। आलिया ने तो ये भी कह दिया कि उनके छोटे भाई-बहन आ गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें