बॉलीवुड में करन जोहर और काजोल की दोस्ती शुरू से ही काफी मशहूर रही है। बहुत बार दोनों के झगड़ों की बात भी सामने आईं बावजूद इसके ये दोनों हमेशा साथ में नजर आते रहे हैं। लेकिन जब से 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' रिलीज हुई हैं तब से दोनों ही एक-दूसरे से कटे-कटे नजर आने लगे हैं। करन और काजोल सिर्फ स्पेशल मौकों पर ही साथ नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें- मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दिशा पटानी, पहचान नहीं पाएंगे
एक इंटरव्यू में करन ने काजोल के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि काजोल के साथ उनकी दोस्ती को 25 साल हो चुके हैं लेकिन अब ये लगभग खत्म होने की कगार पर है।
हालांकि करने ने ये भी बताया कि वो दोनों ही एक दूसरे से अभी भी बेहद प्यार करते हैं।
करन ने कहा, 'मेरे और काजोल के बारे में बहुत सी बातें की गई हैं। यहां तक की मैंने भी बहुत कुछ बोला लेकिन काजोल ने कभी हमारे बारे में कुछ नहीं कहा। अब मैंने महसूस किया कि मूझे इस
मुद्दे पर स्पष्ट होना चाहिए और मुझे लगता है कि इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकता।'
ये भी पढ़ें- सलमान के बाद अब शाहरुख संग जोड़ी बनाएंगे कबीर खान
करन ने आगे कहा, 'कभी-कभी रिश्तों की भी एक्सपायरी डेट होती है और हमारी दोस्ती भी इस डेट को क्रॉस कर चुकी है। लेकिन वो हम वो समय नहीं भूल सकते जो हमने साथ में बिताए हैं। साथ ही
काजोल, उनके परिवार, मां और बहन के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा।'
वहीं अजय देवगन के बारे में पूछे जाने पर करन के तेवर एकदम अलग थे। अजय के बारे में उन्होंने कहा, 'मेरा उस आदमी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। ना मैं उसे जानता हूं और ना ही कभी जानता
था। वो मेरे लिए हमेशा से ही काजोल के पति हैं ना कि मेरे दोस्त। काजोल के पति होने की वजह से ही मैं उनका आदर करता हूं। इसलिए मैं अजय के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।'
ये भी पढ़ें- 'बरेली की बर्फी' से टक्कर लेगी टाइगर श्रॉफ की 'मुन्ना माइकल'