फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के 5वें जन्मदिन पर शेयर किया क्यूट वीडियो, इन सेलेब्स ने किया बर्थडे विश

Mon, 07 Feb 2022 01:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के पांचवें जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा कर मार्मिक नोट लिखा है। यश और रूही दोनों ही सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के पांचवें जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा कर मार्मिक नोट लिखा है। यश और रूही दोनों ही सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'मेरी लाइफलाइन को... मेरा उद्देश्य…। मेरा सब कुछ.. मैं ब्रह्मांड को हर रोज उन्हें हमारे जीवन में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं… .. वे आज 5 साल के हैं… ..मैं अपने शेष जीवन का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि मुझे पता है कि वे मेरे साथ हैं… रूही और यश।' 

विज्ञापन


श्वेता बच्चन ने करण जौहर द्वारा साझा इस वीडियो पर टिप्पणी की और लिखा "अब तक के सबसे प्यारे बच्चे।" स्टाइलिस्ट अनैता श्रॉफ अदजानिया ने उन्हें यह कहते हुए शुभकामनाएं दीं, "प्यारियों को 5वां बर्थडे मुबारक!" मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पुडिंग्स।" एकता कपूर ने लिखा "मेरे भतीजे भतीजी।” वहीं, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, मौनी रॉय, अदिति राय हैदरी ने दिल वाली इमोजी के जरिए यश और रूही को प्यार दिया।  अमृता अरोड़ा, कनिका कपूर, अर्पिता खान, बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह और संजय कपूर ने भी दोनों बच्चों को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं दीं। अपने कई प्रोडक्शन वेंचर्स को देखने के अलावा करण नए रियलिटी शो हुनरबाज के जजों में से एक हैं। जज पैनल में उनके साथ परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। उन्होंने हाल ही में शो में एक गाना गाया और खुलासा किया कि उनके बच्चे भी बुरे गायक हैं।


उन्होंने कहा, "मेरे बेटे यश को तो लगता है वह तानसेन का बाप है। वह रोज जोर से और इतनी बुरी तरह गाता है। मैं उसे कैसे बताऊं कि मुझे यह पसंद है, बेटा ... यह शायद तेरा टैलेंट नहीं है। आप देखिए, मेरे परिवार में गाना कोई चीज नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनकी बेटी रूही कम से कम यश की तरह नहीं गाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें