फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: योद्धा के गाने 'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी, फैंस के दिलों पर छाया सिद्धार्थ-राशि का रोमांस

Wed, 06 Mar 2024 06:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की आगामी फिल्म 'योद्धा' के गाने 'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी हो गया है। साथ ही पूरा ट्रैक कब रिलीज होगा। करण जौहर ने इससे भी पर्दा उठा दिया है। 
विज्ञापन
तेरे संग इश्क हुआ टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच निर्माता, फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने वाले हैं। फिल्म का आगामी लव ट्रैक 'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी हो गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के बीच का रोमांस और केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। साथ ही यह पूरा ट्रैक कब रिलीज होगा। इससे भी पर्दा उठा दिया गया है। 

'तेरे संग इश्क हुआ' के गायक 

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योद्धा' अपने आगामी लव ट्रैक 'तेरे संग इश्क हुआ' के साथ दिल चुराने के लिए तैयार है, जो 7 मार्च 2024 को रिलीज होने वाला है। इस खूबसूरत गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन की प्रतिभाशाली जोड़ी ने गाया है। यह गाना फैंस के लिए एक संगीतमय उपहार होने का वादा करता है।

विज्ञापन


Kalki 2898 AD: इटली पहुंची नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' की टीम, प्रभास-दिशा पर फिल्माया जाएगा गाना

'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी 

फैंस, सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं। गाने का टीजर दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। टीजर एक आश्चर्यजनक और भावनात्मक रूप से मनोरम संगीत वीडियो का संकेत देता है। 'तेरे संग इश्क हुआ' के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। वहीं, संगीत तनिष्क बागची का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Anant Radhika: आंसू से भरी आखों के साथ अनंत के पास आती दिखीं राधिका, करण ने साझा किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

'योद्धा' निर्माण, रिलीज डेट

'योद्धा' के निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने की घोषणा की। 'तेरे सुंग इश्क हुआ' के चार्टबस्टर होने और संगीत प्रेमियों के बीच पसंदीदा होने की उम्मीद है। 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी अहम भूमिका में हैं।

Upendra : उपेंद्र का आगामी फिल्म 'यूआई' को लेकर बड़ा खुलासा, करेंगे नौ भाषाओ में रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें