करण जौहर का पोस्ट
बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'चमकते रहो बेटा। आज रात तुम्हारी बड़ी रात है... जब तुम्हारा परिवार, दोस्त और बिरादरी फिल्मों में बाहें फैलाकर तुम्हारा स्वागत करेंगे। तुमने एक ऐसा रास्ता चुना, जिसके बारे में कई लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि तुम ऐसा कर पाओगे। कैमरे के पीछे रहने का चुनौतीपूर्ण काम। तुम्हें 2 साल से भी ज्यादा समय से लगन से काम करते देखा है और तुमने कभी भी अपने दिए गए अवसर को हल्के में नहीं लिया। तुम्हारी अपनी कहानी कहने की एक अलग शैली है और मैं #badsofbollywood में तुम्हारी आवाज को हर किसी को देखने और सुनने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...सीरीज तो बन गई बेटा... पिक्चर अभी बाकी है।'
भावना पांडे का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की मां और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने आर्यन और गौरी खान के साथ खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे आर्यन-हम सब कल आपके खास दिन के लिए बहुत उत्साहित हैं। आखिरकार दुनिया आपकी कड़ी मेहनत, जुनून और जुनून को जीवंत होते हुए देखेगी। आपको हमेशा ढेर सारी शुभकामनाएं। एक सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर शो के लिए। गर्वित माता-पिता को बधाई@gaurikhan @iamsrk। भावना की इस पोस्ट पर सुहाना खान ने कमेंट में लिखा, 'बहुत प्यारा।'
महीप कपूर का पोस्ट
शनाया कपूर की मां और संजय कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस महीप कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आर्यन खान #TheB***dsOfBollywood कल 18 तारीख को केवल पर नेटफ्लिक्स पर और मैं इसके लिए यहां हूं।' महीप की इस पोस्ट पर सुहाना खान ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आएंगे कई सितारे
शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी। इस दौरान शाहरुख ने लोगों से गुजारिश भी की थी कि जितना प्यार उन्हें दिया गया है उतना ही आर्यन को दें। रेड चिलीज के बैनर तले 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज का निर्माण हुआ है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Bads of Bollywood) में बॉबी देओल के साथ राघव जुयाल, लक्ष्य, मनोज पांवा, सहर बांबा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस सीरीज में 7 एपिसोड होंगे
यह भी पढ़ें: Nia Sharma: निया शर्मा ने दुबई में स्टाइल और ग्लैमर के साथ मनाया अपना 35वां जन्मदिन, शेयर की पोस्ट