नए एक्टर्स को मिला मौका
फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस हिरयाना ओझा और एक्टर अरहान पटेल नजर आएंगे। दोनों ही नए एक्टर्स हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसके अलावा फिल्म में तिग्मांशु धुलिया, जूही बब्बर, अवतार गिल और उदय चंद्र जैसे एक्टर्स भी अभिनय कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Indian Cinema: अमेरिकी टैरिफ से भारतीय सिनेमा पर क्या होगा असर? दिग्गज फिल्मकारों ने दी प्रतिक्रिया
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ जल्द ही रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर की गई। यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, अजय मुर्डिया जुड़े हैं। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया है।