फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यारों की यार...' करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर बुलंद इरादों वाली लड़की बताया, करीना ने भी किया विश

Thu, 23 Oct 2025 06:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करण जौहर और करीना कपूर खान ने मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-करण जौहर-करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar, kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा इन दिनों 'थामा' के गाने ‘पॉइजन बेबी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन एक और वजह है कि मलाइका सुर्खियों में हैं। आज मलाइका का 52वां जन्मदिन है। इस खास दिन को करण जौहर और करीना कपूर खान की पोस्ट ने और भी खास बना दिया है।
विज्ञापन

करण जौहर का पोस्ट
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने मलाइका को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर कई खास तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा, 'आपसे बहुत प्यार है@malaikaaroraofficial... बड़े दिल, बुलंद रूह और यारों के यार वाली लड़की को जन्मदिन की ढेर सारी यादें मल्ला... और अभी और भी बहुत कुछ बनना बाकी है आपका दशक मंगलमय हो।' मलाइका ने करण के इस पोस्ट पर रिप्लाई किया, 'लव यू माय करण।'

करीना कपूर खान का पोस्ट
करीना कपूर ने अपनी और मलाइका की सफेद शर्ट और पैंट में कैमरे के लिए पोज देती एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ करीना ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग मल्ला..गोल्डन गर्ल गोल्डन बर्थडे..अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन हो..लव यू..@malaikaaroraofficial।'
विज्ञापन

मलाइका का वर्कफ्रंट
मलाइका अरोड़ा हाल ही में फिल्म 'थम्मा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में नजर आईं। इस गाने में मलाइका का जबदस्त डांस हर किसी को पसंद आया। यह गाना जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार ने गाया है। इसके अलावा मलाइका इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट के नए सीजन में जज की भूमिका भी निभा रही हैं, जहां वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ पैनल शेयर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'घर जैसा महसूस होता है', सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ शेयर किए दिल छू लेने वाले पल; सेलेब्स ने किए कमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें