फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने मनीष मल्होत्रा से की थी खास रिक्वेस्ट, अलग ढंग से बनाया गया एक्ट्रेस का मेहंदी सेरेमनी का लहंगा

Thu, 23 Oct 2025 04:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Mehandi Ceremony Lehanga Story: हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक रियलिटी शो में आलिया के मेहंदी सेरेमनी वाले लहंगे से जुड़ा किस्सा सुनाया। इस लहंगे को बनाने से पहले एक्ट्रेस ने मनीष से एक खास रिक्वेस्ट की थी। 
 
विज्ञापन
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों एक्टर अक्षय कुमार, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच’ में बतौर जज दिख रहे हैं। यह शो नए बिजनेस आइडियाज को प्रमोट करता है। इस शो के एक प्रोमो में मनीष मल्होत्रा ने आलिया के मेहंदी फंक्शन वाले लहंगे का जिक्र किया। 

विज्ञापन


मनीष ने बताया कैसे बनाया था लहंगा? 
रियलिटी शो के प्रोमो में मनीष मल्होत्रा कहते हैं, ‘आलिया ने मुझसे कहा था कि आपने अब तक मेरे लिए जितनी भी ड्रेसेस बनाई हैं, उनमें से कभी ना कभी कोई कपड़ा या पैच बचा होगा। तो आप उनको मिलाकर मेरे लिए लहंगा बना दो। इसके बाद मैंने आलिया का लहंगा कई पैच से मिलाकर बनाया।’

री-यूज को बढ़ावा देती हैं आलिया 
आगे मनीष मल्होत्रा ने बताते हैं कि आलिया ने उनका बनाया लहंगा अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना था। साथ ही मनीष मल्होत्रा की एक दिवाली पार्टी पर भी उन्होंने उसी लहंगे को री-यूज किया था। बताते चलें कि आलिया पहले भी अपनी शादी की साड़ी को एक अवॉर्ड फंक्शन में पहन चुकी हैं। वह हमेशा री-यूज को बढ़ावा देती हैं।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: तैयार हुआ रणबीर-आलिया का 250 करोड़ की कीमत वाला आलीशान घर, इस दिवाली करेंगे गृह प्रवेश; दी आधिकारिक जानकारी

इस साल एक्शन फिल्म में नजर आएंगी आलिया 
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर आलिया इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें