एयरपोर्ट हुए स्पॉट
आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर करण जौहर ट्रैकसूट, जूते और स्टाइलिश चश्मा पहने हुए बेहद कूल लुक में नजर आए। उनके हाथ में एक छोटा बैग और कुछ फाइलें भी थीं। उनके बच्चे भी काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
यश ने जींस के साथ सफेद जैकेट पहनी थी, वहीं रूही टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आईं। एयरपोर्ट के अंदर जाते समय करण अपने बच्चों को पैपराजी की भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए।
सिंगल पेरेंट के तौर पर करण का सफर
करण जौहर ने साल 2017 में अपने जुड़वां बच्चों, यश और रूही का दुनिया में स्वागत किया था। वह अपनी मां हीरू जौहर के साथ मिलकर दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। पिछले साल फादर्स डे पर करण ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए सिंगल पेरेंट बनने के अपने अनुभव को साझा किया था।
सिंगल पेरेंट बनने पर करण की राय
Ians की खबर के अनुसार,
करण ने कहा, 'सिंगल पेरेंट बनने का मेरा फैसला मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला था। यह मेरी हर दुआ का जवाब था। हालांकि, लोग मुझे पेरेंटिंग को लेकर कई तरह की सलाह देते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सिंगल पेरेंट का सफर अलग होता है और इसे अपनी समझ से ही चलाना चाहिए। पेरेंटिंग का कोई तय नियम नहीं होता, सिर्फ भावनाएं होती हैं। रूही और यश ने मेरी जिंदगी के खालीपन को भरा है और मुझे एक पूरा इंसान बनाया है।'
यह भी पढ़ें: वर्धन पुरी ने अपने 'दादू' अमरीश पुरी को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि; शेयर की यादगार तस्वीरें