लगातार 27-28 घंटे किया काम
उस वक्त अपने टाइट शेड्यूल और मुश्किलों का जिक्र करते हुए दीया ने आगे कहा कि सीधे 5 फिल्मों में काम करने भेज दिया, दिन के 24 घंटे, 27, 28 घंटे लगातार। मैं हमेशा कहती थी कि एक बार पूजा फिल्म्स के साथ काम कर लो, तो देश के किसी भी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाओ। क्योंकि हमने बहुत मेहनत की।
कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली। बस ऑनलाइन सुनाया और बोला कि ये सुपरहिट होने वाली है, बस इसे कर लो। दीया मिर्जा ने साल 2001 में रोमांटिक फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ आर. माधवन और सैफ अली खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।