फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर बने दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पुरस्कृत

Sat, 29 Feb 2020 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Karan Johar and Nirmala Sitharaman - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक और निर्देशक करण जौहर को दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक का खिताब मिला है। वह कई दशकों से भारत की जनता को अपनी फिल्मों से मनोरंजित कर रहे हैं। इस नए पुरस्कार के साथ करण जौहर को उनके काम के लिए सराहे जाने पर मिले तमगों सूची में एक और नाम जुड़ गया है। 

विज्ञापन

 

इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स में फिल्म निर्माता करण जौहर को आईकॉनिक एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द डिकेड (दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक) का पुरस्कार दिया गया। राजी, केसरी, गुड न्यूज जैसी फिल्मों के रचयिता करण जौहर को यह पुरस्कार भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने से दिया।
 

पुरस्कार समारोह में करण जौहर ने अवार्ड मिलते समय भारत की जनता, अपने साथ काम कर रहे लोगों और जूरी के सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'मेरा यह दशक बहुत ही बेहतरीन गुजरा है। इसके लिए मैं अपने यहां काम कर रहे सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं। मैं भारत की जनता का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने हमें इतना प्यार दिया। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने मुझे और मेरी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। आशा करता हूं कि आगे भी हमें ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा और हम ऐसे ही अपनी कहानियों को पर्दे पर उतारते रहेंगे।'

विज्ञापन

 

करण ने आगे कहा, 'मेरे दिमाग में अब भी बहुत कहानियां चल रही हैं, जिन्हें मैं पर्दे पर कहना चाहता हूं। आशा है कि मैं अपने डर पर जीत पाकर इन कहानियों को जल्द ही पर्दे पर उतारने की हिम्मत जुटा लूंगा।' बता दें कि करण इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह मुगल काल की एक कहानी बताने वाली एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन


तापसी पन्नू के 'थप्पड़' से पहले दिन ही हिला बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें