फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन, इस दिन होगी रिलीज

Fri, 28 Feb 2020 11:11 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ajay devgn
विज्ञापन

तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' (Kaithi) के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन मुख्य किरदार निभाएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का आधिकारिक एलान अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया। 

विज्ञापन


अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा-'हां, मैं तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। यह फिल्म 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।' इस फिल्म को अजय देवगन की कंपनी एडीएफ और रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 

जानकारी के मुताबिक हिंदी रीमेक का निर्देशन 'कैथी' को बनाने वाले मशहूर तमिल फिल्मकार लोकेश कनगराज ही करेंगे। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। 'कैथी' पिछले साल दीवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। कैथी के निर्देशन और स्क्रीनप्ले को काफी सराहा गया था। मेकर्स को उम्मीद है कि हिंदी रिमेक भी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रीमिक्स गानों के सख्त खिलाफ अलका याग्निक, आज कल के संगीत को दिया 'फास्ट फूड' का नाम


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें