आज यानी 2 मार्च का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अहम साबित हुआ है। आज सुबह शाहरुख खान की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पठान’ का टीजर सामने आया है तो साथ ही प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं, अब करण जौहर ने भी एक बड़ी घोषणा कर दी है। करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता हैं, जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में बनाई हैं और नए चेहरों को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया है। वहीं, अब करण जौहर एक बार फिर यही काम करने जा रहा है। 3 मार्च को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अपनी नई फिल्म का एलान करने वाला है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के जरिए तीन नए चेहरों को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा।