पोन्नियिन सेल्वन के उपन्यास पर आधारित है फिल्म
अगर बाद करें पीएस-1 की तो इसकी कहानी 10 वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल भरे समय के दौरान सेट की गई है, जब शासक परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता संघर्ष ने संभावित उत्तराधिकारियों के बीच शासक सम्राट के बीच हिंसक दरार पैदा कर दी थी। पोन्नियिन सेलवन कि ये किताब पांच भागों में है, इसे 1955 में रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन तमिल भाषा के महानतम उपन्यास में से एक माना जाता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म पीएस-1
मेकर्स ने फिल्म पीएस-1 के फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।