फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पार्टी बदली तो परिणीति पर भड़के नेटिजंस, एक्ट्रेस को किया ट्रोल; कहा- 'आपसे अच्छी एक्टिंग तो..'

Sat, 25 Apr 2026 06:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Chaddha and Parineeti Chopra Trolled: चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनेता और फिर पंजाब से राज्यसभा सांसद बने राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। उनके पार्टी बदलने के बाद से ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। पहले राघव और अब उनकी पत्नी परिणीती को भी यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आम आदमी पार्टी में एक बड़ा फेरबदल हुआ। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस बात से नाराज सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना गुस्सा सिर्फ राघव ही नहीं, उनकी पत्नी परिणीती पर भी निकाला। यूजर्स परिणीति को उनकी पुराने पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीती पर भी भड़के यूजर्स
राघव चड्ढा के पार्टी बदलने के बाद सोशल मीडिया ने उनकी पत्नी परिणीती को भी जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आप से अच्छी एक्टिंग तो आपके पति करते हैं।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'दोनों ही अच्छे एक्टर्स हैं।' एक और कमेंट में ट्रोलर ने लिखा, 'कितने में बिके?' इन सबके बीच कुछ यूजर्स ने तो परिणीती को अपने लिए दूसरा ऑप्शन तलाशने तक की सलाह दे डाली।





वेब सीरीज तलाश - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द इस सीरीज में नजर आएंगी परिणीती 
वर्क फ्रंट पर परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'तलाश: अ मदर्स सर्च' में नजर आएंगी। रेंसिल डिसिल्वा निर्देशित यह एक इमोशनल थ्रिलर है, जिसमें परिणीति एक मां की भूमिका में हैं जो 9 साल से लापता अपनी बेटी को ढूंढ रही है।
इसमें उनके अलावा अनूप सोनी, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन और जेनिफर विंगेट भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। परिणीति इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए रिभु दासगुप्ता की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और इम्तियाज अली निर्देशित 'अमर सिंह चमकीला' में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

राघव चड्ढा के साथ आप से भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद - फोटो : @अमर उजाला
राघव ने छोड़ी आम आदमी पार्टी 
बीते दिनों राघव चड्ढा को पार्टी ने उपनेता पद से हटा दिया गया था जिसके बाद से ही उनके और पार्टी के बीच संघर्ष जारी था। इसके बाद शुक्रवार को राघव आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली। उनके इस फैसले को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
एक तरफ कई यूजर्स ने जहां उनका समर्थन किया, वहीं दूसरी तरफ कईयों ने राघव के पार्टी बदलने पर उनकी क्लास लगाते हुए उन्हें ट्रोल भी किया। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें