फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: पॉडकास्ट करने वालों को करण जौहर ने क्यों लताड़ा? बोले- ‘यह सब बंद होना चाहिए’

Sat, 23 Aug 2025 08:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पॉडकास्ट करने वाले लोगों खरी-खोटी सुनाई है। वह चाहते हैं जो कुछ इन पॉडकास्ट में इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है, वह सब बंद होना चाहिए। आखिर करण जौहर को पॉडकास्टर करने वालों की किन बातों से समस्या है? जानिए। 

विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर अक्सर ही अपनी फिल्मों और जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई बातें साझा करते हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में उन्होंने एक बड़ी सी पोस्ट शेयर की। जिसमें पॉडकास्ट करने वाले लोगों को लेकर नाराजगी जाहिर की। 

करण जौहर बोले- पॉडकास्ट में अपमानजनक बातें कहते हैं 

विज्ञापन

करण जौहर ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मैं मीडिया के भरोसेमंद, सम्मानित लोगों का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन पॉडकास्टर्स ऐसे मेहमानों को बुलाते हैं, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कहीं नहीं बुलाया गया है। वे मेहमान जहर उगलते हैं और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के मेहनती और दिग्गज लोगों के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कहते हैं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर के बेटे यश ने पहनी खास टी-शर्ट, वीडियो में दिया ऐसा मजेदार जवाब कि आ जाएगी हंसी 

पॉडकास्ट के कंटेंट पर रोक की मांग करते दिखे निर्देशक 
करण जौहर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह सब बंद होना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की मौत के बारे में भी भयानक और डरावने खुलासे करने वाले मनोविज्ञानी और ज्योतिषी बहुत असंवेदनशील हैं। यह फ्रीडम ऑफ स्पीज है? क्या यह फॉलोअर्स के लिए क्लिकबेट नहीं है?’ करण जौहर ने अपनी पोस्ट में किसी पॉडकास्टर का नाम नहीं लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

'कॉफी विद करण' में खुद बॉलीवुड को लेकर करते थे चटपटी गॉसिप
करण जौहर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पॉडकास्ट करने वालों को लताड़ रहे हैं। लेकिन वह खुद एक टॉक शो 'काफी विद करण' में बॉलीवुड के अफेयर और कई चटपटी बातों को साझा करते थे। सेलिब्रिटीज से भी अटपटे सवाल पूछते थे। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। करण जौहर बतौर प्रोड्यूसर भी एक्टिव हैं, वह एक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा भी कुछ फिल्म उनका प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोड्यूस कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें