फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: बेटे की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इवेंट में करोड़ों की घड़ी पहनकर आए थे किंग खान, देखें वायरल वीडियो

Sat, 23 Aug 2025 05:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान अपने सादगी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। लेकिन कई बार वह जब कोई घड़ी पहनकर किसी इवेंट में आते हैं ताे उसकी कीमत जरूर करोड़ों में होती है। हाल ही में उन्हें सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इवेंट में ऐसी ही कीमत घड़ी पहने देखा गया। 

विज्ञापन
शाहरुख खान ने पहनी करोड़ों रुपये की घड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@InstantBollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान जब मेट गाला इवेंट में शामिल हुए थे करोड़ो रुपये की एसेसरीज पहने दिखे। हाल ही में वह अपने बेटे आर्यन की डायरेक्टेड सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने एक घड़ी पहनी थी, जो बिल्कुल भी मामूली नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घड़ी कीमत करोड़ों में है। 

ये खबर भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood Reactions: 'भाई पूरा बॉलीवुड ले आया', आर्यन की डेब्यू सीरीज का प्रीव्यू देख बोले नेटिजन 

तीन करोड़ की घड़ी पहने दिखे किंग खान 

विज्ञापन

जो घड़ी पहनकर शाहरुख खान अपने बेटे की सीरीज के प्रिव्यू इवेंट में आए, उसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 33 लाख रुपये है। लेकिन यह अकेली कीमती घड़ी नहीं है जो शाहरुख खान ने पहनी है। पिछले दिनाें मेट गाला इवेंट मेंं भी शाहरुख खान 21 करोड़ रुपये की घड़ी पहनी थी। तब भी उनके फैंस इस घड़ी कीमत जानकर दंग रह गए थे। मेट गाला लुक में शाहरुख ने कई एसेसरीज पहनी थीं, जिनकी कीमत भी लाखों, करोड़ों में थी। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में रहा था। 



फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किंग’ कर रहे हैं। इसमें किंग खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा भी हुई। यह उनके एक्टिंग करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें