करण ने उस समय बताया था कि वह 'अधिक सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह' बनाने के लिए मंच छोड़ रहे हैं। अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में करण ने इसे छोड़ने का असली कारण साझा किया। करण ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बच्चों, यश और रूही के बारे में अपमानजनक संदेश पढ़ना शुरू कर दिया था। करण ने कहा कि वह अपने खिलाफ अपशब्दों को पढ़ रहे हैं। वह अपनी मां का जिक्र करने वाले गंदे संदेशों को पढ़ परेशान थे। हालांकि, वह यह बर्दाश्त नहीं कर सके कि उनके बच्चों को ऑनलाइन घसीटा जाए। जब उन्होंने मंच छोड़ा तो यश और रूही केवल पांच साल के थे।
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' में दमदार अभिनय के लिए आमिर खान ने की थी जयदीप की तारीफ, कहा- मैं हर दिन रोता...
करण ने कहा, “ट्विटर छोड़ना एक सहज निर्णय था, जो मैंने तब लिया, जब मैंने अपने बच्चों के लिए गालियां सुनीं। मुझे गाली दो, जो कहना है कहो, उन्होंने मेरी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया। मेरी मां अभी भी बड़ी उम्र की हैं। जब मैंने यह निर्णय लिया, उस समय मेरे बच्चे पांच साल के थे। अब मैं किसी भी चीज के लिए इस मंच पर वापस नहीं जा रहा हूं। निःसंदेह, मेरी कंपनी इस पर है। मुझे ट्विटर के महत्व का एहसास है, लेकिन मैं इस मंच पर नहीं रहना चाहता। मैं अपने बच्चों के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ना चाहता। इससे न केवल एक माता-पिता के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में भी मेरा दिल टूट जाता है।"
Jawan Special Appearance: दीपिका ने स्पेशल अपीयरेंस से बदल दी ‘जवान’ की तकदीर, ऐसे पांच और किस्से बॉलीवुड के
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : social media
वहीं, बात करें करण जौहर के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई और भारत में बॉक्स ऑफिस पर 150 रुपये का आंकड़ा पार कर गई। फिल्म निर्माता ने पहले घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है।
Nikhil Kamath Interview: ‘तुम बिन’ का ये गाना जगजीत सिंह ने आठ बार गाया, ‘बेवफा सनम’ ने बदल दी हमारी किस्मत