फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: करण जौहर ने प्रियंका से पूछी शादी में न बुलाने की वजह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Tue, 30 May 2023 04:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी में न बुलाने की बात कही है। 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज को लेकर प्रियंका को देश और विदेश दोनों जगहों से खूब प्यार मिल रहा है। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देखने को मिला है। जब प्रियंका इस सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थी, उस वक्त उन्होंने हिंदी सिनेमा में उनके साथ हुई कई बातों का काला चिट्ठा खोला था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जानें पर भी बात कही थी। इसके बाद कंगना रणौत ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए प्रियंका का समर्थन किया था। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी में न बुलाने की बात कही है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने करण से कही ऐसी बात
दरअसल यह वीडियो कॉफी विद करण का है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बात करती हुई नजर आ रही हैं कि कैसे 2018 में भारत में उनकी शादी हुई थी, जो कि एक प्राइवेट समारोह था। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ निक, परिवार के लोगों और उनके दोस्तों को निमंत्रण देने का फैसला किया था। प्रियंका ने कहा, हमारी शादी बहुत ही मजेदार थी, क्योंकि यहां सिर्फ परिवार था, मेरा और उसका। इसके बाद करण जौहर ने प्रियंका को बॉलीवुड से किसी को भी आमंत्रित न करने के लिए पूछा। इसपर प्रियंका ने कहा, 'मुझे भी तुम्हारे बहुत से कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया था।'



इसे भी पढ़ें- Fast X: भारत में चला विन डीजल की रेसिंग फिल्म का जादू, बनी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली मूवी
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे हर जगह से शेयर कर रहे हैं और प्रियंका की इस टिप्पणी और उनकी ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसपर एक शख्स ने कहा, सामान्य तौर पर करण जौहर को तो आमंत्रित नहीं करना चाहिए था। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, हॉलीवुड में एलेन है और बॉलीवुड में करन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें