फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की ‘तख्त’ पर लगा अल्प विराम, पहले पूरी करेंगे रणवीर और आलिया के साथ ये वाली फिल्म

Tue, 02 Feb 2021 12:07 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Karan Johar and Takht film - फोटो : file photo
दक्षिण भारतीय फिल्मों में करोड़ों रुपये लगाने वाली फिल्म कंपनी लाइका प्रोडक्शंस की हिंदी फिल्मों में प्रवेश की कोशिशों को नया रूप दिया जा रहा है। पिछले साल से चर्चा रही है कि लाइका प्रोडक्शंस हिंदी सिनेमा के नामी निर्देशक करण जौहर के साथ उनकी अगली फिल्म ‘तख्त’ बनाने जा रही है, लेकिन ‘तांडव’ वेब सीरीज को लेकर मचे बवाल के बाद ये फिल्म अब फिलहाल के लिए बंद हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि करण जौहर ने ऐसे किसी प्रोजेक्ट से खुद को दूर ही रखने का फैसला किया है जिसकी वजह से किसी तरह का धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक विवाद खड़ा हो। फिल्म ‘तख्त’ के लीड पेयर के साथ अब वह एक दूसरी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तख्त और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे किस्से का थोड़ा सा बैकग्राउंड आगे की खबर समझने के लिए जरूरी है। हिंदी सिनेमा के सितारों को गैरवाजिब फीस देने और कुछ खास निर्माताओं के साथ आसमान छूते बजट वाली फिल्मों के कारण ही बड़ी विदेशी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज का काम भारत में करीब करीब बंद हो चुका है। इस कंपनी को डिजनी ने खरीद लिया है और खरीद के बाद पहला काम डिजनी ने यही किया कि हिंदी सिनेमा के कुछ निर्माताओं की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की कथित रूप से बंदरबांट कर रहे अधिकारियों को कंपनी से चलता किया। इस फेरबदल की पहली गाज गिरी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर जिसे दिए गए बजट में ही पूरा करने का कंपनी ने फरमान सुनाया और ये भी साफ कर दिया कि ये अब सिर्फ एक ही फिल्म बनेगी, इसकी किसी सीक्वेल पर कंपनी का पैसे लगाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : Social Media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बिकने के बाद करण जौहर को दूसरा झटका फिल्म ‘तख्त’ को लगा जब डिजनी ने उनकी इस फिल्म को लेकर किसी तरह का निवेश करने से साफ इंकार कर दिया। ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माई नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके करण जौहर की साख को लगा ये पहला बड़ा झटका था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी जितनी छीछालेदर हुई, वह अब सबको पता है।

4 of 6
takht film - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, अनलॉक के बाद करण जौहर के खेमे से खुशखबरी ये साझा की गई थी कि करण जौहर की लाइक प्रोडक्शंस के साथ मोटी डील हो चुकी है और लाइका प्रोडक्शंस ने हिंदी सिनेमा में एंट्री करने के लिए उनके साथ पांच फिल्मों का समझौता किया है, जिसमें ‘तख्त’ भी शामिल थी। फिल्म ‘तख्त’ की कास्ट में तब तक रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर आदि शामिल थे। मौजूदा दौर के इन नामचीन सितारों के साथ फिल्म बनाना आसान नहीं था लेकिन करण जौहर ने कोशिश करके सबकी तारीखें फिर से समेटनी शुरू की थीं। और, इसी बीच ‘तांडव’ हो गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
Takht - फोटो : social media
फिल्म ‘तख्त’ की पूरी कहानी ही मुगल काल की है और ऐसी किसी कहानी के किसी भी हिस्से को लेकर विवाद शुरू होने की पूरी पूरी आशंका फिल्म से जुड़े लोगों को नजर आ रही है। वेब सीरीज ‘तांडव’ के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तनाव भरा माहौल है। ओटीटी संचालकों ने निर्माताओं से साफ कह दिया है कि कहानियों में ऐसी कोई सामग्री नहीं होनी चाहिए जिसे लेकर सामाजिक उपद्रव शुरू करने का किसी को बहाना मिल सके। बताते हैं कि इसी के चलते फिल्म ‘तख्त’ को फिलहाल के लिए बंद कर देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan johar - फोटो : social media
यहां पर ये उल्लेखनीय है कि करण जौहर लगातार इस कोशिश में हैं कि वह बतौर निर्देशक परदे पर अपनी वापसी जल्दी से जल्दी कर लें। उनके पास एक कहानी इसके लिए तैयार है और करण को लगता है कि इस कहानी के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बिल्कुल सही रहेंगे। दोनों कलाकारों का करण जौहर की फिल्म की किसी फिल्म के लिए ना कहने का सवाल ही नहीं है और समझा जा रहा है कि करण अपनी इस फिल्म पर जल्दी ही काम शुरू भी कर सकते हैं। इस बारे में संपर्क किए जाने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लाइका प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि कंपनी की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हुई डील कायम है और जो भी फिल्म कऱण जौहर की फ्लोर पर जाएगी, उसमें दोनों कंपनियां साथ ही रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें