फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan-Drisha Engagement: सनी देओल के बेटे ने कर ली सगाई, धर्मेंद्र की तबीयत को देखते हुए तेज हुईं शादी की तैयारियां

Fri, 13 May 2022 11:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
देओल परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया है। दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। लेकिन करण और द्रिशा ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

विज्ञापन
Trending Videos

जल्द होने वाली है शादी
रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल और द्रिशा की सगाई गुपचुप तरीके से कर दी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां भी तेजी की जा रही हैं। बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद्र मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत
खबरों की माने तो अब अभिनेता की तबीयत ठीक है और घर पर आराम कर रहे हैं। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'अपने 2' में दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले वह 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल' में नजर आ चुकी हैं।

Karan Deol: धर्मेंद्र के घर गूंजने वाली हैं शहनाई, इस फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनके पोते की मंगेतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें