बॉलीवुड के दो जाने-माने फिल्म निर्माता एकता कपूर और करण-जौहर मिलकर एक एडल्ट फिल्म 'नो सेक्स प्लीज़: वी आर इंडियंस' बनाने जा रहे थे, लेकिन अब उनकी फिल्म के इस टाइटल पर प्रतिबंध लग गया है। हालांकि इस फिल्म के लिए करन जौहर ने लीड एक्ट्रेस के रूप में दिशा पाटनी का नाम भी तय कर लिया था।
दरअसल 'नो सेक्स प्लीज़...' पहले ही एक निर्माता यानी 'शैलेन्द्र सिंह' पंजीकृत करा चुके हैं। जिसका पता दोनों ही पक्षों को बाद में चला। साथ ही फिल्म निर्माता शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने इस टाइटल को किसी और को देने से साफ इंकार कर दिया है।
"मैं एक फिल्म 'नो सेक्स प्लीज़' बना रहा हूँ। मैंने यह शीर्षक इसी साल 25 अप्रैल को पंजीकृत करा दिया था। लेकिन मुझे इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली, कि इस नाम से एक और फिल्म है जो बन रही है"