फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapkapiii Teaser: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ का टीजर रिलीज, श्रेयस-तुषार कपूर को देख छूट जाएगी हंसी

Fri, 25 Apr 2025 01:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर नजर आ रहे हैं। टीजर कुछ ऐसा है कि दर्शकों को डर कम लगेगा, हंसी ज्यादा छूटेगी। 

 
विज्ञापन
फिल्म 'कंपकंपी' के टीजर में तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyastalpade27
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्में खूब बन रही है। जल्द ही दर्शकों को इसी जॉनर की एक फिल्म ‘कंपकंपी’ भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का जो टीजर रिलीज हुआ, उसमें वैंपायर की झलक मिलती है, साथ ही कुछ लोगों का आत्मा से सामना होता है। हॉरर के रंग में रंगी इस फिल्म में कॉमेडी भरपूर है, यह बात टीजर की चंद सीन्स में ही पता चलती है। 

विज्ञापन


आत्माओं से संपर्क करते हैं श्रेयस तलपदे 
टीजर की शुरुआत में कुछ लोगों के साथ मिलकर ओइजा बोर्ड पर श्रेयस तलपदे का किरदार आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश करता है। इसी वजह से आगे चलकर सभी लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं। श्रेयस के अलावा फिल्म में तुषार कपूर भी हैं। श्रेयस और तुषार मिलकर कॉमेडी का तड़का फिल्म में लगा रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Shreyas Talpade: धोखाधड़ी के आरोपों पर श्रेयस तलपदे ने तोड़ी चुप्पी, घोटाले में शामिल होने से किया इनकार 
फिल्म की टैगलाइन है फनी 
फिल्म ‘कंपकंपी’ के साथ एक टैगलाइन लिखी है, ‘आत्मा जी दर्शन दो ना।’ फिल्म के टीजर में भी जब-तब आत्मा के होने का अहसास होता है। इस फिल्म को संगीत सिवन ने निर्देशित किया है। टीजर रिलीज के साथ संगीत सिवन को भी याद किया गया है, पिछले साल उनका निधन हो गया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Tusshar Kapoor B'day: जब तुषार कपूर ने की ऑस्कर छोड़ने की बात, सोलो हिट के इंतजार में करने लगे फिल्म निर्माण

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

विज्ञापन

श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तुषार और श्रेयस के अलावा भी एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म में सोनिया राठी, वरुण पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें