फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superboys of Malegaon: अब तक नहीं देखी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव'? इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

Fri, 25 Apr 2025 10:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superboys of Malegaon on OTT: सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव अब ओटीटी पर आ चुकी है। यह एक शौकिया फिल्ममेकर की कहानी है, जो अपने शहरवासियों के लिए कुछ अलग करने का सपना देखता है।
विज्ञापन
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बड़े पर्दे पर 'सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव' नहीं देख सके हैं तो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। प्राइम वीडियो ने सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। इस फिल्मों को अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

विज्ञापन

Ajith Kumar: अजित कुमार ने सादगी से मनाई अपनी शादी की सिल्वर जुबली, पत्नी शालिनी ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

Trending Videos

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में हैं ये सितारे
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी की ओर से निर्मित यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ओरिजिनल फिल्म, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन में बनी है। रीमा कागती ने इसका निर्देशन किया है, जबकि कहानी वरुण ग्रोवर ने लिखी है। यह फिल्म आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे शानदार कलाकारों से सजी है।
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस फिल्म के तीसरे भाग की चल रही तैयारी

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी?
'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' मालेगांव के एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख की सच्ची कहानी से प्रेरित है। मालेगांव के लोग अपनी मेहनत भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों का सहारा लेते हैं। नासिर अपने शहरवासियों के लिए कुछ अलग करने का सपना देखता है। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर मालेगांव के लोगों द्वारा और उनके लिए एक फिल्म बनाता है। यह फिल्म न केवल उसके सपने को सच करती है, बल्कि पूरे शहर में नई उम्मीद जगाती है। यह कहानी दोस्ती, जुनून और सिनेमाई रचनात्मकता का खूबसूरत से पेश करती है।
विज्ञापन

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैश्विक स्तर पर मिली खूब वाहवाही
प्राइम वीडियो पर रिलीज होने से पहले इस फिल्म ने दुनियाभर के फिल्म समारोहों में खूब धूम मचाई। 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसके विश्व प्रीमियर को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे यंग सिनेस्ट्स अवॉर्ड में विशेष सम्मान मिला। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के पहले नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें