क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल झूठा बयान है। मैंने एक भी ऐसी तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं की है, जो एआई द्वारा बनाई गई हो। मीडिया और तेलंगाना सरकार को ऐसे दावे करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।' दरअसल, हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र तेलंगाना सरकार की उस योजना का विरोध कर रहे हैं, जिसके तहत विश्वविद्यालय की सीमा से लगे 400 एकड़ भूमि को नीलाम कर उसे विकसित किया जाना है और पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में शहरी बुनियादी ढांचे और आईटी पार्क का निर्माण किया जाना है।
Andaz Apna Apna: आमिर-सलमान की कल्ट कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर जारी, जानें कब री-रिलीज होगी फिल्म
दीया ने किया जंगलों को बचाने का आग्रह
इससे पहले दीया ने एक्स पर ट्वीट किया था, जिसमें युवाओं से देश में जागरूकता बढ़ाने और जंगलों और हरित क्षेत्रों को बचाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारे देश के युवा बेहतर जानते हैं और अधिकारियों को बेहतर करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, इसलिए उम्मीद है। भारत को अपने जंगलों और जैव विविधता की जरूरत है और हमारे युवा जागरूकता बढ़ा रहे हैं। अपनी आवाज उठा रहे हैं और कार्रवाई को प्रेरित कर रहे हैं। हम आपको सुनते हैं, हम आपको देखते हैं, हम आपके साथ खड़े हैं।'