फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने इंडियन आइडल के स्टेज पर छेड़े सुरों के तार, जमकर प्रमोट कर रहे हैं अपना शो

Thu, 29 Nov 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kapil sharma
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो पर अक्सर अपनी गायिकी का रंग दिखाते रहे कपिल शर्मा का सामना इस बार असली गायकों से हुआ । दरअसल, कपिल अपने नए शो का प्रमोशन करने के लिए इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे। कपिल शर्मा के शो का अगला सीजन जल्द शुरू होने वाला है ।
विज्ञापन




इसके लिए वह सोनी चैनल के अलग-अलग शो में जाकर अपने शो के लिए माहौल बना रहे हैं। इस दौरान कपिल ने शूटिंग में मौजूद लोगों को जमकर हंसाया । साथ ही अपने सुरों के रंगों से सजाया भी। इससे पहले कपिल, अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' में गए थे । 
विज्ञापन

 

बता दें कि कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद अमृतसर में ही रिसेप्शन होगा । शादी का कार्ड कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । 
विज्ञापन


कपिल के कॉमेडी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा । अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग भी शुरू कर देंगे । बता दें कि कपिल के अब तक के सारे शो वो खुद ही प्रोड्यूस करते थे । लेकिन 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी चैनल ने किसी और को दी थी ।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें